बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट को लेकर आई बड़ी खबर, कल होंगे परिणाम जारी-Rajasthan News

Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर बोर्ड परीक्षा दे चुके विद्यार्थियों का इंतजार कल खत्म हो जाएगा। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 10वीं का रिजल्ट मंगलवार (24 मार्च) दोपहर 1 बजे घोषित किया जाएगा। इसके लिए बोर्ड ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। ऐसा पहली बार है, जब 10वीं का रिजल्ट 12वीं से पहले जारी हो रहा है।

 

वहीं बोर्ड इतिहास में यह पहला मौका है, जब मार्च में रिजल्ट घोषित किया जा रहा है। दरअसल, राज्य सरकार ने एक अप्रैल से नया सत्र शुरू करने के निर्देश दिए थे। ऐसे में बोर्ड प्रशासन 10वीं का रिजल्ट सबसे पहले घोषित कर रहा है। इस साल बोर्ड की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू हुई थी। 28 फरवरी को खत्म हुई दसवीं की परीक्षा में 10 लाख 68 हजार 109 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!