एसपी के बंगले के पास से दिनदहाड़े युवती का किडनैप-Rajasthan News

Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। एसपी के बंगले के पास से दिनदहाड़े युवती का किडनैप हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना प्रदेश के भीलवाड़ा से जुड़ी है। जहां पर कलेक्ट्रेट परिसर के पास एसपी ऑफिस से महज 50 मीटर दूरी पर बुधवार शाम करीब 6 बजे दिनदहाड़े युवती का किडनैप हो गया। ब्लैक स्कॉर्पियो में आए लोगों ने युवती को खींचकर गाड़ी में डाला और रफ्तार में गाड़ी दौड़ाते हुए भाग निकले। मौके पर मौजूद पुलिस के जवानों ने रोकने की कोशिश की तो उनको कुचलने का प्रयास किया।

 

ससुराल पक्ष का आरोप कि स्कॉर्पियो में युवती के पीहर पक्ष के लोग थे। उनका दावा है कि युवक और युवती ने कोर्ट मैरिज कर ली थी, लेकिन युवती के परिवार वाले इससे नाराज थे। घटना कलेक्ट्रेट परिसर के पास एसपी ऑफिस से महज 50 मीटर दूरी पर बुधवार शाम करीब 6 बजे हुई।
जानकारी के अनुसार, प्रेमी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही युवती ने पीहर पक्ष से खुद की जान को खतरा बताया था। इसका शपथ पत्र लेकर वह एसपी ऑफिस पहुंची थी। लौटते समय बीच सड़क पर ब्लैक स्कॉर्पियो आकर रुकी और उसमें सवार लोगों ने युवती को खींचकर गाड़ी में बैठा लिया और फरार हो गए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!