Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। देवी माँ के दर्शन कर लौट रहे वाहन के बेकाबू होकर खाई में गिर जाने से 17 लोगों के घायल हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना दौसा जिले से जुड़ी है। जहां पर पापड़दा थाना क्षेत्र में सर्र गांव के पास बेकाबू होकर जुगाड़ वाहन खाई में गिर गया। जिसके चलते गाड़ी में सवार करीब 17 श्रद्धालु घायल हो गए। जिनको आसपास के लोगों के सहयोग से अस्पताल ले जाया गया। जहां से एक महिला को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया, जबकि अन्य सभी का सामान्य हालत में इलाज जारी है।


जानकारी के अनुसार सिकराय क्षेत्र के गढ़ोरा गांव से श्रद्धालु पपलाज माता के दर्शन कर वापस लौट रहे थे कि सर्र-धौंण गांव के पास चढाई चढ़ते वक्त जुगाड़ बेकाबू होकर 10 फीट गहरी खाई में पलट गया। अचानक हुए घटनाक्रम के जुगाड़ सवार श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। जुगाड़ में 2 पुरूष और 15 महिलाएं सवार थीं। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को संभाला और पुलिस को सूचना दी।



