Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

Rajasthan News फलौदी में बीती रात के बाद फिर हुआ दर्दनाक हादसा
राजस्थान 1st  न्यूज,नेटवर्क। फलौदी के मतोड़ा में बीती रात को हुए दर्दनाक हादसे के बाद एक बार फिर दर्दनाक हादसा हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना जयपुर के हरमाड़ा क्षेत्र की हे। जहां पर बेकाबू डंपर ने करीब एक दर्जन वाहनों को चपेट में ले लिया। हादसे में अब 6 से अधिक लोगों की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है।

 

जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। हादसा दोपहर करीब एक बजे सीकर रोड पर लोहामंडी इलाके में हुआ। सड़क पर वाहनों की आवाजाही सामान्य थी। तभी अचानक तेज रफ्तार डंपर ने नियंत्रण खो दिया और सामने से आ रहे वाहनों को रौंदता चला गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई कारें और बाइकें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। डंपर ने एक दर्जन वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

सूचना मिलते ही हरमाड़ा पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!