महाराजा सूरजमल की प्रतिमा लगाने को लेकर देर रात को हुआ तनाव,देखें वीडियो-Rajasthan News 

Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। देर रात को महाराजा सूरजमल की प्रतिमा लगाने को लेकर तनाव हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नागौर से जुड़ी है। जहां पर श्री बालाजी थाना क्षेत्र के जोधियासी गांव में महाराजा सूरजमल की मूर्ति लगाने को लेकर विवाद गहराने से हालात तनावपूर्ण हो गए। सोमवार देर रात अचानक मूर्ति स्थापित करने की कोशिश के बाद गांव में माहौल बिगड़ गया।

 

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा। फिलहाल, गांव में भारी पुलिस बल के साथ आरएसी की तीन कंपनियां तैनात हैं और अधिकारी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। घटना रात करीब एक बजे की है, जब कुछ लोगों ने गांव के प्रमुख चौराहे पर मूर्ति लगाने पहुंचे। बताया गया कि ग्राम पंचायत या जिला प्रशासन से इस संबंध में कोई अनुमति नहीं ली गई थी। सुबह लगभग 5 से 6 बजे जब ग्रामीणों को मूर्ति स्थापना की जानकारी लगी तो बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने इस कार्रवाई का विरोध करते हुए आरोप लगाया कि यह धार्मिक भावना नहीं, बल्कि राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित कदम है।

 

स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह पहली बार नहीं है जब इस स्थान पर मूर्ति लगाने का प्रयास हुआ हो। इससे पहले भी इसी स्थान पर कुछ समूहों ने मूर्ति स्थापित करने की कोशिश की थी, लेकिन विरोध के चलते प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा था। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के इस सार्वजनिक स्थल पर किसी भी तरह की संरचना खड़ी करने से पहले आधिकारिक अनुमति लेना आवश्यक होता है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी गांव में डेरा डाले हुए हैं और दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है। मूर्ति स्थल के पास ग्रामीणों का धरना भी जारी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!