गिरने लगा पारा,सर्दी का असर शुरू,इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट-Rajasthan News 

Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर के लोगों के लिए कहातव हैै कि कोलायत का पानी हिलने के साथ ही सर्दी हो जाएगी। ठीक वैसा ही इस बार होता हुआ भी दिख रहा है। करीब 15 दिन पूर्व जब कार्तिक पूर्णिमा का मेला श्रीकोलायत जी में भरा तो शाम को ही ठंडी हवाओं ने शहर को अपनी आगोश में ले लिया। बीते 15 दिनों में बीकानेर में हल्की सर्दी का अहसास जारी है।

 

आधे नवंबर के बाद अब सर्दी के बढऩे के आसार है। उत्तर भारत से चल रही बफीर्ली हवा से तापमान में लगातार धीरे-धीरे गिरावट हो रही है। इससे रात के साथ-साथ दिन में भी सर्दी बढ़ रही है। सोमवार को राजस्थान में कोल्ड-वेव के असर से तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। मौसम विभाग ने 18 नवंबर को भी 5 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में अगले 5 दिन मौसम शुष्क रहने और सर्दी से राहत नहीं मिलने की संभावना जताई है। सीकर, फतेहपुर, झुंझुनूं, नागौर, अजमेर, टोंक और कोटा में कोल्ड-वेव का असर सबसे ज्यादा रहा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!