1 अप्रैल से बदल जाएगी स्कूल और अस्पतालों का समय-Rajasthan News 

Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नए वितीय वर्ष के साथ ही स्कूलों, आंगनबाड़ी और अस्पतालों का समय बदल जाएगा। अब सभी जल्द खुलेंगे और दोपहर में जल्दी बंद होंगे। यह समय 30 सितंबर तक रहेगा। इसके बाद एक अक्टूबर से नई समय सारिणी जारी होगी। शिविरा पंचांग के अनुसार एक अप्रेल से सरकारी स्कूलों की समय सारिणी में बदलाव होगा। एक पारी में चलने वाली स्कूल सुबह 7.30 बजे से 1 बजे तक और दो पारी में चलने वाली स्कूल सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित होंगे। प्रत्येक पारी 5.30 घंटे की होगी।

वहीं आंगनबाड़ी केंद्रों का समय भी बदलेगा। अब आंगनबाड़ी केंद्र सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक खुले रहेंगे। गौरतलब है कि हर साल गर्मियों और सर्दियों में स्कूल, अस्पताल, आंगनबाड़ी और सफारी का समय बदलता है। सरकारी अस्पतालों का ओपीडी समय भी एक अप्रेल से बदल जाएगा। गर्मियों में ओपीडी सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक संचालित होगी। राजकीय अवकाश के दिन सुबह 9 से 11 बजे तक ओपीडी रहेगी। इसके बाद इमरजेंसी खुली रहेगी, जहां लोग अपना इलाज करवा सकेंगे। अभी ओपीडी का समय सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!