गणतंत्र दिवस पर पुलिस का बड़ा एक्शन, पुलिस ने पकड़ा करीब 10 हजार किलो विस्फोटक पदार्थ-Rajasthan News

Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर बीकानेर के निकटवर्ती जिले में बड़ी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ पकड़ा गया है। यह कार्रवाई नागौर जिले में की गयी है। जहां पर पुलिस टीमों ने थांवला थाना इलाके के हरसौर गांव में दबिश दी। यहां 187 कट्टों (बोरियों) में 9,550 किलो अमोनियम नाइट्रेट रखा मिला। नागौर एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि मौके से सुलेमान को गिरफ्तार किया गया है। वह हरसौर का रहने वाला है और उस पर पहले से 3 केस दर्ज हैं।

 

दरअसल अमोनियम नाइट्रेट का इस्तेमाल 10 नवंबर 2025 को दिल्ली के लाल किले के पास हुए ब्लास्ट में भी किया गया था। इससे एक दिन पहले, 9 नवंबर को आतंकी मॉड्यूल से जुड़ी छापेमारी में करीब 3 हजार किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया गया था।
एसपी ने बताया कि अभी तक की पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी वैध-अवैध माइनिंग करने वालों को विस्फोटक बेचता था। हालांकि विस्फोटक मिलने की सूचना केंद्रीय एजेंसियों को भी दी गई है। वे भी सुलेमान से आकर पूछताछ करेंगी।

 

एसपी ने बताया मौके से करीब 9550 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया गया है, जिसे 187 कट्टों में भरकर रखा गया था। बरामद किए गए सामान में अमोनियम नाइट्रेट के अलावा भारी मात्रा में डेटोनेटर और फ्यूज वायर भी शामिल हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!