निकाय चुनावों को लेकर मंत्री खर्रा का बड़ा बयान, बोले-फरवरी में करवा लो चुनाव-Rajasthan News 

Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। प्रदेशभर में निकाय चुनावों की घोषणा का बड़ी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। लगातार विपक्षी दल सरकार पर चुनाव को लेकर दबाव बना रहे है। वहीं पचंायत और निकाय चुनावों की तैयारी कर रहे युवा नेता भी इंतजार में है कि आखिर चुनाव का एलान कब हो।

 

ऐसे में आज निकाय चुनाव पर मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा- स्वायत्त शासन विभाग और राजस्थान सरकार ने अक्टूबर (2025) में ही सारी तैयारी पूरी कर ली थी। ओबीसी आयोग की रिपोर्ट आने के बाद निर्वाचन आयोग जब चाहे निकाय चुनाव करवा सकता है। खर्रा बुधवार को सीकर में ग्रामीण महिला शिक्षण संस्थान में कौशल रथ फ्लैग ऑफ कार्यक्रम में बोल रहे थे।

 

उन्होंने कहा- निर्वाचन आयोग चाहे तो फरवरी में ही चुनाव करवा दें, राज्य सरकार और स्वायत्त शासन के स्तर पर कोई ऐसा काम नहीं बचा है, जो चुनाव करवाने में बाधा बने। सरकार और विभाग चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!