Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। आपसी कहासुनी के बाद पति द्वारा पत्नी की हत्या करने और फिर खुद सुसाइड करने की खबर सामने आयी है। घटना पाली जिले के नाना थाना क्षेत्र में झुंपा सेरावा की है। जहां पर शनिवार रात 12 बजे पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के गांव बेरड़ी ग्राम पंचायत झुंपा सेरावा गांव में एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची। जहां महिला की पहचान कमला पत्नी लालाराम के रूप में हुई। टीम ने शव को चामुंडेरी सीएचसी की मोर्च्युरी में रखवा दिया।


मृतक कमला के पिता सोमेडाराम ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया- 10 साल पहले मेरी बेटी कमला की शादी लालाराम के साथ हुई थी। दोनों के तीन बेटे हैं। शनिवार को आपसी कहासुनी के बाद लालाराम ने अपनी पत्नी कोमल के साथ जमकर मारपीट की। इसके चलते उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इस पर घर पर मौजूद बच्चों ने पड़ोसियों को सूचना दी।
रविवार सुबह 4 बजे पुलिस को फिर गांव वालों से सूचना मिली कि लालाराम का शव घर से 2 किलोमीटर दूर जंगल में फंदे से लटका हुआ है। इस पर टीम मौके पर पहुंची और शव को चामुंडेरी अस्पताल की मोर्च्युरी में रखवा दिया।


