Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। माननीय के बीच में जमकर बहस ओर खुले मैदान तक में आ जाने की धमकी देने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगपुर से जुड़ी है। जहां कलक्टर के सामने बीएपी सांसद और विधायक ने भाजपा सांसद को धमकाया। विधायक उमेश डामोर ने सांसद मन्नालाल राव को धमकाते हुए कहा कि लड़ाई करनी हो तो बाहर आ जाना, मैदान में आओ खुलके। इससे माहौल गरमा गया। सुरक्षाकर्मियों ने बीच-बचाव किया।


मामला जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक के दौरान सोमवार सुबह का है। बैठक में सबसे पहले उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत और बांसवाड़ा से बीएपी सांसद राजकुमार रोत के बीच तीखी बहस हुई। थोड़ी देर में बात तू-तू, मैं-मैं तक पहुंच गई। इसके बाद विधायक उमेश डामोर भी बहस में कूद पड़े। सोमवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की जिला परिषद के ईडीपी सभागार में बैठक हुई। बैठक में सांसद -विधायक के अलावा जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़, एएसपी मुकेश सांखला समेत कई अधिकारी मौजूद थे। बैठक की शुरुआत में बीएपी सांसद राजकुमार रोत एजेंडे से हटकर राज्य सरकार के मुद्दे उठाने लगे। इस पर भाजपा सांसद मन्नालाल रावत ने एजेंडे के अनुसार दिशा की बैठक में केंद्र सरकार की योजनों के मुद्दे रखने की बात कही। इस पर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई।
सांसद राजकुमार रोत ने कहा-बैठक का अध्यक्ष मैं हूं और यहां क्षेत्र की हर उस समस्या पर चर्चा हो सकती है जो जनता से जुड़ी है।” बहस तब और बढ़ गई जब रोत ने आरोप लगाया कि मन्नालाल रावत केवल माहौल खराब करने आए हैं और वे डूंगरपुर का विकास नहीं चाहते।
जनप्रतिनिधि बताया तो आसपुर विधायक उमेश डामोर भी इस बहस में कूद पड़े। विधायक डामोर और सांसद रावत के बीच तू-तू, मैं-मैं शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि विधायक उमेश डामोर ने सांसद मन्नालाल को धमकाते हुए कहा- लड़ाई करनी है तो बाहर आ जाओ।
करीब 15 मिनट तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के कारण बैठक का माहौल पूरी तरह गरमा गया। सुरक्षाकर्मियों ने आकर बचाव किया। सदन में मौजूद अन्य सदस्यों और प्रशासनिक अधिकारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को शांत कराया। बीच-बचाव के बाद ही बैठक की कार्यवाही दोबारा सुचारू रूप से शुरू हो सकी।



