पूर्व मंत्री और भाजपा नेता की अचानक बिगड़ी तबीयत, हो गया निधन-Rajasthan News 

Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज, नेटवर्क। प्रदेश सरकार में मंत्री रहे और भाजपा के नेता का निधन हो जाने की खबर सामने आयी है। राजस्थान के पूर्व कैबिनेट मंत्री हेम सिंह भड़ाना का (सोमवार, 2 फरवरी) अचानक तबीयत बिगडऩे के बाद निधन हो गया। उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया था, जहां पर डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भड़ाना के निधन के बाद राजनीतिक जगत में शोक की लहर है।

 

पूर्व कैबिनेट मंत्री हेम सिंह भड़ाना का सियासी जीवन छात्र राजनीति से शुरू हुआ, जिसके बाद वे दो बार विधायक बने और साल 2013 में वसुंधरा राजे सरकार के समय उन्हें मंत्री पद दिया गया।
पिछले पांच छह महीनों से हेम सिंह भड़ाना गंभीर रूप से बीमार थे। इसके बावजूद आमजन से उनका जुड़ाव नहीं टूटा। वे लगातार लोगों से मिलते थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!