Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। राजस्थान भाजपा के पूर्व विधायक का निधन हो गया। वरिष्ठ नेता और पलायथा के राजपरिवार के प्रमुख विजय सिंह पलायथा का गुरुवार दोपहर को कोटा स्थित उनके आवास मोहन निवास पर निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे। उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी समाज सेवा में बिताई और कई महत्वपूर्ण राजनीतिक जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।


विजय सिंह पलायथा का राजनीति से गहरा संबंध रहा था। उन्होंने 1993 में दीगोद विधानसभा सीट से विधायक के रूप में अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी। इसके अतिरिक्त उन्होंने अंता पंचायत समिति के प्रधान और पलायथा के सरपंच के भी रहे। भारतीय जनसंघ की स्थापना के समय वह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर भी रहे और उन्होंने पार्टी के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए।



