Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सरकारी हॉस्पीटल में बाहर की दवाईयों लिखने वाले डॉक्टरों को स्पष्ट चेतावनी दी गयी है। ऐसे में आने वाले दिनों में कई डॉक्टरों पर इसका एक्शन भी देखने को मिल सकता है। क्योंकि बीकानेर के कोलायत, श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्रों से हाल ही के दिनों में सरकारी हॉस्पीटल में बाहर से दवाईयां लिखने की खबरें सामने आयी थी। डॉक्टरों को स्वास्थ्य विभाग ने चेतावनी नोटिस जारी किया है।


साथ ही सख्त हिदायत दी कि अगर इन निर्देशों के बाद भी कोई डॉक्टर बाहरी की दवा लिखता है और उसकी सूचना, शिकायत निदेशालय में आती है तो उसके खिलाफ राजस्थान सेवा नियम 1958 के तहत कार्यवाही की जाएगी।स्वास्थ्य विभाग के निदेशक की तरफ से जारी आदेशों में बताया- कि सरकार प्रदेश के लोगों के लिए जरूरी दवाईयों को नि:शुल्क दवा योजना के तहत सभी राजकीय हॉस्पिटलों में फ्री उपलब्ध करवा रही है।
राज्य सरकार की तरफ से अभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर ही अनिवार्य दवाईयां सूची के तहत 500 से ज्यादा दवाईयां सप्लाई करती है, जो मरीजों को दी जाती है। इसमें 80 से ज्यादा सर्जिकल दवाईयां है। इसके अलावा जिला हॉस्पिटल के स्तर पर 850 से ज्यादा दवाईयां सप्लाई दी जाती है। जबकि सीएचसी स्तर पर 700 से ज्यादा और मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के स्तर पर 800 से ज्यादा दवाईयां दी जाती है।


