Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप जारी है । अगले दो-तीन दिन तक घने कोहरे का अनुमान लगाया जा रहा है। आज गुरूवार को भी अधिकांश राजस्थान में शीतलहर का प्रकोप दिखा। नेशनल हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थमती सी नजर आयी। वहीं शीतलहर के चलते कोटा में कलक्टर ने आदेश कर छुट्टियां बढ़ा दी है।


जिले में कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला कलेक्टर पीयूष समारिया ने कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए 10 जनवरी तक अवकाश बढ़ा दिया है। बाकी कक्षाएं सुबह 10 से शाम 4 बजे यथावत संचालित होगी। यह अवकाश सिर्फ विद्यार्थियों के लिए लागू होगा। शेष स्टाफ को पहले की तरह कार्य करना होगा। आदेश की अवहेलना करने वाले स्कूलों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के प्रावधान के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


