Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। रामदेवरा से दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं की बस के ट्रेलर से भिड़ जाने की खबर सामने आयी है। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी है। वहीं 16 के घायल होने की भी जानकारी मिली है। हादसा जोधपुर-जैसलमेर नेशनल हाईवे-125 पर केरू गांव में मुलानाड़ा रॉयल्टी नाके के पास मंगलवार शाम को हुआ है।


जहां पर बस और ट्रेलर की आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। 16 घायल हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला। घायलों को एम्बुलेंस से जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल पहुंचाया। बस में सवार सभी लोग गुजरात के अरवल्ली जिले के रमाना रूपण गांव के रहने वाले हैं।
वे रामदेवरा (जैसलमेर) में बाबा रामदेव के दर्शन कर गुजरात लौट रहे थे। बस में कुल 20 लोग थे। इनमें से 4 की मौत हो गई। 16 घायलों का एमडीएम हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद दोनो वाहन बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गए और कई शव भी क्षत विक्षत हालात में मिले हैं।


