गर्लफ्रेंड की हत्या कर बॉयफ्रेंड ने किया सुसाइड,जन्मदिन पर मिलने पहुंचे थे दोनो,पढ़ें खबर-Rajasthan News

Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। बॉयफ्रेंड से मिलने पहुंची गर्लफ्रेंड की हत्या कर खुद सुसाइड करने की दिलदहला देने वाली खबर सामने आयी है। घटना टोंक जिले के मालपुरा थाना क्षेत्र का है। जहां पर बुधवार को बायफ्रेंड का जन्मदिन मनाने पहुंची गर्लफ्रेेंड के साथ तकरार के बाद हत्या कर दी। गर्लफ्रेंड के साथ अपना जन्मदिन मनाने होटल में आए बॉयफ्रेंड ने कहासुनी के बाद उसकी हत्या कर दी।

 

इसके बाद उसने खुद के पेट में चाकू मार लिया। फिर जहर भी खा लिया। होटलकर्मियों ने शोर सुना तो रूम के बाहर पहुंचे और होटल मालिक को जानकारी दी। होटल मालिक ने रूम खुलवाया तो युवती बेड पर खून से लथपथ पड़ी थी। युवक फर्श पर बदहवास हालत में पड़ा था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने युवक को हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।

 

जानकारी के अनुसार डिग्गी कस्बे में रहने वाले युवती और युवक की मौत हो गयी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों में प्रेम प्रसंग था। आज प्रेमी मुकेश चौधरी का जन्मदिन था। बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए दोनों ने अपनी आईडी देकर दोपहर होटल पहुंचे थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!