एएसआई का बेडरूम में मिला जला हुआ शव-Rajasthan News 

Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। एएसआई का बेडरूम में जला हुआ शव मिलने की खबर सामने आयी है। घटना उदयपुर के सविना थाना क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर भीलिया में ट्रेफिक जवान एएसआई राकेश मीणा का अपने ही मकान में जला हुआ शव मिला। जिसके बाद आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गयी।

 

घर में वे अकेले थे। पत्नी और बच्चे उनके पैतृक गांव कोटपूतली गए हुए थे। आग उसी कमरे में लगी, जिसमें वे लेटे हुए थे। बेड पूरी तरह जल गया। शव भी लेटे हुई अवस्था में जला हुआ मिला। पड़ोसी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी ने रात में कई बार कॉल किया था। रिंग जाती रही लेकिन कॉल अटैंड नहीं हुआ

 

। फिर सुबह वापस कॉल किए तो पत्नी को चिंता हुई। उन्होंने पड़ोसी को घर भेजकर पता करने को बोला। पड़ोसी घर पहुंचे। काफी देर तक दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई नहीं बोला। फिर पड़ोसी को धुएं की बदबू महसूस होने पर अनहोनी की आशंका हुई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!