Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। प्रदेश के मुखिया की सुरक्षा में चूक की खबर सामने आयी है। घटना जयपुर की है। जहां पर सीएम की सुरक्षा में चूक हुई है। दो दिनों पहले भरतपुर में भी सीएम की सुरक्षा में चूक हुई थी। सीएम भजनलाल शर्मा सोमवार दोपहर एबीवीपी के कार्यक्रम में शामिल होने सीतापुरा (जयपुर) जा रहे थे। इसी दौरान जब सीएम का काफिला जगतपुरा में 7 नंबर बस स्टैंड के पास से गुजर रहा था, उसी समय एक युवक उनके काफिले में घुस गया।


काफिले में सबसे आगे चल रही एस्कॉर्ट टीम ने युवक को रुकने का इशारा भी किया, लेकिन वह नहीं रुका और सड़क पार करके निकल गया। काफिले की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने युवक को रोका। हालांकि, इस पूरे मामले में आधिकारिक तौर पर पुलिस कुछ भी नहीं बता रही है, लेकिन सूत्रों के अनुसार, युवक मंदबुद्धि बताया जा रहा है, जिसे पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है।



