Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। कोटा शहर से बड़ी खबर सामने आयी है। जहां पर शोरूम में आग लगने से करीब 50 गाडिय़ा जलकर राख हो गयाी। खबर कोटा के बोरखेड़ा क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर 80 फीट रोड़ पर बुधवार सुबह अचानक इलेक्ट्रिक व्हीकल शोरूम में आाग लग गयी। इस आग के चलते 50 से ज्यादा इलेक्ट्रिक व्हीकल स्कूटर व बाइक व अन्य सामान जलकर राख हो गए। सूचना मिलने पर नगर निगम की दमकल मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया है। मौके पर पहुंची चार दमकल ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया है।


जानकारी के अनुसार शोरूम में करीब 50 से 60 इलेक्ट्रिक व्हीकल बाइक व स्कूटर खड़े थे। सभी आग की चपेट में आ गए। शोरूम में रखे हुए अधिकांश सामान जलकर राख हो गए। इस मामले में प्रारंभिक तौर पर सामने आया है कि यह आग शॉर्ट सर्किट के जरिए लगी है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास ने बताया कि सूचना मिलने पर चार दमकल गाडिय़ां मौके पर भेजी गईं। फायर ब्रिगेड की टीम ने लगभग 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। आग इतनी भयंकर थी कि शोरूम के अंदर खड़ी 40 से ज्यादा इलेक्ट्रिक बाइक देखते ही देखते जलकर खाक हो गईं। लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।



