बीकानेर संभाग: पूर्व सांसद को मिली प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेवारी, पढ़ें खबर-Rajasthan Bjp

Rajasthan Bjp राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रदेश भाजपा ने अलग-अलग मोर्चे के प्रदेशाध्यक्ष की घोषणा कर दी है। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशों पर यह घोषणा की गयी है। जिसमें बीकानेर संभाग से आने वाले पूर्व सांसद को बडी जिम्मेवारी दी गयी है। पूर्व सांसद निहालचंद मेघवाल को अनुसुचित मोर्चे का अध्यक्ष बनाया गया है। घोषणा के अनुसार युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जयपुर देहात उतर के शंकरलाल गोरा,अनुसुचित जनजाति मोर्चा में भीलवाड़ा के गोपीचंद मीणा, अन्य पिछड़ा वर्ग में पाली ब्यावर के महेन्द्र कुमावत, किसान मोर्चा में बाड़मेर के कैलाश चौधरी, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अलवर के हमीद खां मेवाती को जिम्मेवारी सौंपी गयी है। ऐसे में अब आने वाले दिनों में जिलों के अध्यक्षों के लिए रस्साकस्सी तेज होने वाली है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!