बरसात बनी आफत,कई घरों में दौड़ा करंट,एक महिला की मौत-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बरसात के चलते कई घरों में करंट दौडऩे और एक महिला की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना शेरूणा पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर बरसात के चलते कई घरों में करंट दोडऩे लगा और एक महिला की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार बरसात के दौरान अचानक कई घरों में करंट दौड़ा। गुरूवार को करीब दो ढाई बजे हल्की बूंदाबांदी के बाद हाई वोल्टेज के साथ बिजली आई जिससे ट्रांसमीटर से गांव के करीब 40 घरों में करंट दौड़ गया।

 

एक घर में चार महिलाएं एकसाथ बैठी थी और चारों करंट की चपेट में आ गई। चारों को परिजन अस्पताल लेकर दौड़े और पीबीएम पहुंचे। जहां एक महिला 25 वर्षीय जस्सूकंवर पत्नी भंवरसिंह की मौत हो गई। तीन महिलाओं को ईलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। मृतका का शव पीबीएम की मोर्चरी में रखा गया है। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर छा गई है और परिजनों ने बिजली विभाग के खिलाफ रोष जताया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!