जारी रहेगी दबिश और कार्रवाई,जरूरत है आमजन को जागरूक होने की,देखें वीडियो

नशे के खिलाफ अभियान
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में नशे के खिलाफ अभियान निरंतर जारी है। जिसको लेकर अब एक्शन भी दिखाई देने लगा है। युवाओं की टोलियां लगातार संदिग्ध स्थानों पर दबिश दे रही है साथ ही पुलिस को इस सम्बंध में सूचना दी जा रही है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस भी अलर्ट मोड़ पर है। रेंज के कप्तान और जिले के कप्तान के निर्देशों पर ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। हर रोज जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से बड़ी मात्रा में नशे की खेप पकड़ी जा रही है जो कि युवाओं के जीवन को बर्बाद करने को आ रही थी।

इसी बीच नशे मुक्त बीकानेर अभियान से जुड़े युवा मोर्चा के शहर अध्यक्ष वेद व्यास ने बताया कि लगातार नशा रोको अभियान जारी है। जिसमें हर वर्ग के लोगों का समर्थन मिल रहा है। व्यास ने बताया कि ये अभियान किसी एक व्यक्ति विशेष का नहीं है। बल्कि बीकानेर को बचाने का अभियान है। जिसमें कोई मंच,पद नहीं है। व्यास ने बताया कि इस अभियान के तहत लोग जागरूक हो रहे हैं और नशे के अड्डों के वीडियो,फोटो लगातार मिल रहे हैं। जिन पर आगामी दिनों में दबिश दी जाएगी और जरूरत पड़ी तो पुलिस को भी इस सम्बंध में सूचना दी जाएगी।

 

व्यास ने बताया कि अभियान में पुलिस प्रशासन भी पुरा सहयोग कर रह है। जिसके चलते बीते एक महीने में करीब दस करोड़ का नशीला पदार्थ पकड़ा जा चुका है। व्यास ने कहा कि अंतिम छोर आने तक यह अभियान जारी रहेगा।
व्यास ने युवाओं से अपील कि है कि जो भी इस नशे की चपेट में आ रहे हैं या फिर आ चुके है। उनसे अनुरोध है कि जीवन बर्बादी का ये खेल छोड़ दे। व्यास ने युवाओं से आव्हान किया है कि जहां कहीं भी नशे का व्यापार होता दिखाई दे तो तुरंत सम्बंधित थाना क्षेत्र,अभियान से जुड़े लोगों को इसकी सूचना देवें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!