You are currently viewing पुलिसकर्मी ने किया सुसाइड का प्रयास
Screenshot

पुलिसकर्मी ने किया सुसाइड का प्रयास

राजस्थान 1st न्यूज़,बीकानेर। बीकानेर जिले में परेशानियों के चलते लगातार सुसाइड की घटनाएं हर रोज सामने आ रही है। आज नोखा से बड़ी खबर सामने आई है। जहाँ पर बड़ी अनहोनी टल गई। जानकारी के अनुसार नोखा थाने में तैनात कांस्टेबल विकास ड्यूटी से लौटकर घर आया और अचानक कमरे में घुसकर फांसी लगाने प्रयास किया। समय रहते परिजनों को इसकी भनक  लग गई और जान बच गई। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहाँ से विकास को पीबीएम रैफर किया गया है।हालाकि इसके पीछे के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है।