Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पुलिस द्वारा अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान जारी है। बीते दिनों भी कई जगहों पर दबिश दी गयी थी। जिसके बाद आज कोटगेट थाना क्षेत्र में भी पुलिस द्वारा कई स्पॉ सेंटरा पर सर्च अभियान चलाया गया। इस सम्बंध में सिओ सिटी श्रवण दास संत ने बताया कि अभियान के तहत आज कोटगेट थाना क्षेत्र के 5 स्पॉ सेंटर पर सर्च अभियान चलाया गया। जहां पर स्पॉ सेंटर के संचालक और उनके कर्मचारियों की सघन तलाशी ली गयी साथ ही पाबंद किया गया है कि किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधि ना हो। सिओ सिटी श्रवण दास ने बताया कि लगातार अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी रहेगा।
