Bikaner राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर शहर में लाखों की अफीम पकड़ गयी है। यह कार्रवाई गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र में की गयी है। डीएसटी और पुुलिस टीम ने ऑपरेशन फ्लश आउट अभियान के तहत यह कार्रवाई की है। पुलिस ने लाखों की अफीम के साथ एक को गिरफ्तार किया है। इस सम्बंध में थानाधिकारी परमेश्वर सुथार ने बताया कि 5 किलो अफीम के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पकड़ी गई अफीम की बाजार में कीमत करीब 10-12 लाख रूपए आंकी जा रही है।
Join WhatsApp Group
Join Now
Leave a Comment