Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शहर में खराब सड़कों की हालात को लेकर आज भाजपा नेताओं ने पीडब्ल्यूडी के कक्ष में धरना लगा दिया। भाजपा नेता डॉ. भगवान ङ्क्षसह मेड़तियां की अगुवाई में कार्यकर्ता सड़कों की हालात बताने के लिए पहुंचे थे। जहां पर अधिकारी मौके पर नहीं मिले तो मेड़तियां पीडब्ल्यूडी के अधिकारी ओ.पी. मंडार के कक्ष में धरने पर बैठ गए। इस दोरान मौके पर मीडिया संयोजक भव्य भाटी, राधेश्याम पंवार, रघुपपति ङ्क्षसह, भंवर ङ्क्षसह आदि मौजूद रहें।

 

जब अधिकारी मौके पर पहुंचे तो म्मेड़तियां ने कहा कि 138 सड़के सेक्शन हो चुकी है लेकिन इनमें से आधी सड़के भी शुरू हुई नहंी हुई है। मेड़तियां ने बताया कि जहां पर सड़कों के लिए पैसे पास हो गए है लेकिन आपसे काम नहीं हो रहा है।
मेड़तिया ने कहा कि पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भी शहर की दुर्दशा पर चिंता व्यक्त की है। मेड़तिया ने कहा कि पुष्करणा सावे पर भी लास्ट दिन तक सड़कों के गढ्ढ़ों भर रहे थे। मेड़तिया ने कहा कि सरकार को बदनाम करने के कुकृत्य को बंद कर दो।

 

मेड़तिया ने कहा कि गंगाशहर, तिलकनगर, रामपुरा बाईपास की मुख्य सड़कों के हाल बेहाल है और पुरी तरीके से टूटी हुई पड़ी है। पुराने पैसे सड़कों के लिए जो सेक्शन हुए थे वो भी आपसे लगे नहीे है। ऐसे में क्या हो रहा है प्रदेश सरकार को बदनाम करने का एग्रीमेंट करके आए हो क्या।
मेड़तिया ने तल्ख अंदाज में कहा कि जिन सड़कों के काम हो गए है वो भी आपको पता नहीं है। ऐसे में केसे मान ले कि काम हो गए या नहीं हुए है। बता दे कि मेड़तिया लगातार शहर की दुर्दशा को लेकर आवाज उठाते रहें हैं।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!