जहरीले पदार्थ ने फिर ले ली दो की जान

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। जहरीले प्रदार्थ के चलते दो लोगों की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। खेत में छिड़काव में उपयोग में लिए जाने वाला कीटनाशक लगातार जानलेवा बनता जा रहा है। ऐसे ही दो अलग-अलग क्षेत्रों से खबर सामने आयी है। देशनोक थाना क्षेत्र के केसरदेसर जाटान में 18 सितम्बर की दोपहर को दिमागी रूप से बीमार पुष्पा पत्नी हरिशचन्द्र ने भूलवश कीटनाशक खा लिया। जिसके चलते उसकी तबीयत खराब हो गयी और अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। इस सम्बंध में मृतका के पति हरीशचन्द्र ने मर्ग दर्ज करवायी है।
ऐसा ही मामला छतरगढ़ थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां पर 6 केडब्लयूएसएस संसारदेसर में रामदयाल पुत्र श्रवणराम खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान कीटनाशक दवा चढ़ गयी। जिसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। इस सम्बंध में मृतक के भाई लिक्ष्मणराम ने मर्ग दर्ज करवायी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!