Rajasthan Board Result राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अरुणोदय विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, गंगाशहर का कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा परिणाम इस वर्ष अत्यंत सराहनीय एवं उत्कृष्ट रहा है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने अनुशासन, मेहनत एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करते हुए संस्था का नाम गौरवान्वित किया है। शाला संचालक अभिषेक आचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि कुल उत्तीर्ण विद्यार्थियों में से 40 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी तथा 38 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की है, जो विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं समर्पित प्रयासों का परिणाम है।

 

विद्यालय की होनहार छात्रा कुमकुम सुथार ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है।

 

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य मंजू सुरोलिया, बुलाकी गिरी, श्याम निर्मोही, सुमन विश्नोई, पिंकी सोनी, लोकेश राजपुरोहित, कमल पंडित आदि समस्त शिक्षकगणों ने विद्यार्थियों की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की लगन, अभिभावकों के सहयोग एवं शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन का संयुक्त प्रतिफल है। विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी तथा भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देने का विश्वास व्यक्त किया।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!