गौसेवा के साथ मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन देशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा पखवाड़े के आगाज के साथ मनाया गया। इसी कड़ी में श्री गंगा जुबली गौशाला में गौ आरती और गाय माता के लिए 14 क्विंटल लापसी की महाप्रसादी बनाकर मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता विजय उपाध्याय ने कहा कि सभी गौ भक्तों के साथ गाय माता की आरती कर उन्हें प्रसाद खिलाकर हमारे देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर भामाशाह देवकिशन चांडक, जितेंद्र गहलोत, घनश्याम लोहिया, पवन ओड, महेश गुप्ता, मनोज जाजड़ा, जितेंद्रअग्रवाल, अरुण शर्मा, अंकुर नागपाल, राजमोहन उपाध्याय, पृथ्वी सिंह पवार, लोकेश अरोड़ा, इंदर राज, इंदु वर्मा, राधा खत्री, मंजू लता रावत आदि सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता वह मातृशक्ति उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!