रामदेवरा दर्शन कर लौट रहे बीकानेर के भक्तों की पिकअप पलटी,20 से ज्यादा घायल,पढ़ें खबर

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर से रामदेवरा दर्शन के लिए गए भक्तों की पिकअप पलट जाने की खबर सामने आयी है। जिसमें 20 से ज्यादा यात्री घायल हो गए है। हादसा ओसिया क्षेत्र की भारतमाला प्रोजेक्ट पर हुआ है। जहां पर एक पिकअप के पलटने से 20 से अधिक लोग घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया। हादसा चालक को अचानक झपकी आने की वजह से हुआ। जिससे गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और पिकअप पलटी खा गई। हादसे का शिकार हुए लोग रामदेवरा दर्शन कर लौट रहे थे।
जानकारी के अनुसार बीकानेर के रहने वाले परिवार के लोग पिकअप में सवार होकर रामदेवरा गए थे। यहां से वापस बीकानेर की तरफ लौट रहे थे। तभी सिरमंडी के निकट भारतमाला प्रोजेक्ट पर पिकअप पलटी खा गई। हादसे में पिकअप सवार 20 से अधिक लोग घायल हो गए। इसकी सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से नजदीक के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद 10 जनों को जोधपुर रेफर कर दिया गया। फिलहाल घायलों की पहचान के बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!