पीबीएम: स्वास्थ्य सेवाएं ठप,सीनियर डॉक्टर संभालेंगे मोर्चा,जारी है रेजीडेंट की हड़ताल

राजस्थान फस्र्ट न्यूज,बीकानेर। कोलकाता में रेजीडेंट की हत्या के मामले में डॉक्टर का असंतोष लगातार जारी है। देशभर के रेजीडेंट डॉक्टर इन दिनों हड़ताल पर है। ऐसे में व्यवस्था चरमरा गयी है। बीकानेर के पीबीएम में भी ऐसा ही हाल है। जहां पर रेजीडेंट डॉक्टर हड़ताल पर है। ऐसे में पीबीएम की व्यवस्था चरमरा गयी है। स्वाथ्य सेवाएं ठप सी हो गयी है। जिसके बाद कल 15 अगस्त से रेजीडेंट डॉक्टर ने इमरजेंसी में जाना भी बंद कर दिया है।
उधर, सीनियर डॉक्टर्स को इमरजेंसी वार्ड में तैनात किया गया है। अस्पताल में करीब सौ रोगियों के ऑपरेशन टल गए हैं। आज रेजीडेंट डॉक्टर से पीबीएम से कलेक्ट्रेट तक विरोध प्रदर्शन के रूप में पहुंचेगे। इससे पहले कल गुरूवार की रात को बारिश के बावजूद रेजीडेंट ने मेडिकल चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया था। बता दे कि कोलकाता के आरजी मेडिकल कॉलेज में रेजीडेंट डॉक्टर की हत्या के विरोध में पीबीएम अस्पताल के सभी रेजीडेंट डॉक्टर्स हड़ताल पर चल रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!