पाकिस्तान ने किए 15 लाख साइबर अटैक लेकिन……1 प्रतिशत भी नहीं हुए सफल

राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद लगातार पाकिस्तान की और से साइबर अटैक किया जा रहा है। वेबसाइटों को निशाना बनाकर 15 लाख से ज्यादा साइबर हमले किए गए है। जिन्हें भारत के मजबूत साइबर सुरक्षा तंत्र ने नाकाम कर दिया। केवल 150 साइबर हमले नहीं रोके जा सके। पाकिस्तान, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, मोरक्को, पश्चिम एशिया से ये हमले किए गए।
भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष विराम के बावजूद पाकिस्तान से हैकर भारत सरकार की वेबसाइटों को निशाना बना रहे हैं। बांग्लादेश और पश्चिम एशिया से भी साइबर हमलों का सामना करना पड़ रहा है।
जांच में पता चला कि भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद भारत में (सरकारी वेबसाइटों पर) साइबर हमले कम हुए हैं, लेकिन पूरी तरह से बंद नहीं हुए हैं। ये हमले पाकिस्तान, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, मोरक्को और पश्चिम एशियाई देशों से जारी हैं। महाराष्ट्र साइबर कार्यालय ने इंटरनेट मीडिया पर फर्जी सूचनाओं के खिलाफ एक अभियान शुरू किया है और 83 फर्जी समाचार पोस्ट में से 38 को हटा दिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!