होनहारों के लिए मौका,प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर जीते पुरस्कार,आज ही करें आवेदन

राजस्थान फस्र्ट न्यूज,बीकानेर। आजाद टैलेंट हंट 2024 प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों के हुनर को तरसते और परीक्षा संबंधित दिक्कतों से रूबरू करवा कर उन्हें गुणवत्ता युक्त दिशा प्रदान करना है। टैलेंट हंट से जुड़े सौरभ व्यास ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के रूप में एमटीवी साइकिल द्वितीय प्रतिभागी को हाईटेक स्मार्ट वॉच तृतीय स्थान वाले को सफारी का बैग दिया जाएगा। इस परीक्षा में अंग्रेजी विज्ञान व गणित के 50 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे। जिसमें कक्षा 6 से 10 के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं टैलेंट हंट से ही जुड़े सचिन व्यास ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत टॉप 100 विद्यार्थियों को मोमेंटो व प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। परीक्षा अक्टूबर माह में आयोजित करवाई जाएगी। इच्छुक प्रतिभावान आजाद एकेडमी मौसम विभाग के पास, निराला ऑप्टिकल मुरलीधर व्यास नगर रोड, सुरेंद्र स्टेशनरी नाथूसर गेट के बाहर बीकानेर से आवेदन प्राप्त कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 8890422584,8279205109,9829174024 इन नम्बरों पर संपर्क किया जा सकता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!