You are currently viewing अफीम का सप्लायर 6 महीने बाद चढ़ा पुलिस के हत्थे

अफीम का सप्लायर 6 महीने बाद चढ़ा पुलिस के हत्थे

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नशीले पदार्थो के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 6 माह पूर्व अफीम पकड़ा था। चितौडग़ढ पुलिस टीम ने करीब पौने तीन किलो अवैध अफीम पकड़ा था। कार्रवाई के दौरान मौके का फायदा उठाकर सप्लायर फरार हो गया था। जिसके खिलाफ पूर्व ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने आज हिम्मटसर निवासी सुनील मांझु को गिरफ्तार किया है। जो कि बीते करीब 6 माह से फरार चल रहा था। पुलिस ने इस सम्बंध में चितौडग़ढ़ पुलिस को भी सूचित किया है।