राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। त्यौंहार के दिन सुसाइड कर युवक द्वारा जीवनलीला समाप्त करने की खबर सामने आयी है। घटना मुक्ताप्रसाद पुलिस थाना क्षेत्र के बंगलानगर में 3 मार्च की सुबह 10 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में मृतक के बड़े भाई अचित सोनी ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका छोटा भाई मोहित सोनी जो कि उसके साथ ही रहता था। 3 मार्च की सुबह 10 बजे के करीब उसने कमरे में फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने प्रार्थी ´की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





