गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज का नवाचार
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कल रविवार को गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज बीकानेर का प्रथम सामूहिक विवाह समारोह पुष्पवीर रिसॉर्ट में सम्पन्न हुआ। जिसमें चार जोड़े विवाह बंधन में बँधे। जिसमे एक तुसली संग सालिग्राम जी विवाह हुआ। आयोजन के संयोजक जगदीश उपाध्याय ने बताया कि पूरा कार्यक्रम पूर्ण विधिविधान से सम्पन्न हुआ एव इस समारोह में डीजे,साफा डिस्पोजल का उपयोग नहीं किया गया। कार्यक्रम से जुड़े रविन्द्र जाजड़़ा नेे बताया कि कार्यक्रम में वरमाला कार्यक्रम में गुरूकुल से आए पंडि़तों द्वारा ही वरमाला वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की गयी। जाजड़ा ने बताया कि आने वाले हर अतिथि को स्वागत द्धार पर मोतियों की माला से स्वागत किया गया।


सामाजिक कार्यकर्ता रविन्द्र जाजडा ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व मंत्री डॉ बीड़ी कल्ला पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी सीओ पार्थ शर्मा सीएमएचओ पुखराज साध भाजपा देहात जिला अध्यक्ष श्याम पंचारिया भाजपा नेता सुरेन्द्र सिंह शेखावत महावीर रांका रविशेखर मेघवाल गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जोशी महर्षि गौतम शैक्षणिक ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिगोपाल उपाध्याय कोषाध्यक्ष रामेश्वर पानेचा ओमप्रकाश जोशी शिवदयाल जाजडा किशन जाजडा दिनेश जोशी धीरज पंचारिया त्रिलोक पंचारिया महादेव शर्मा लक्ष्मण उपाध्याय शिव दयाल बच्छ जुगल उपाध्याय रामकिशन उपाध्याय रामावतार महादेव उपाध्याय शिव पानेचा राजेन्द्र जोशी एवं महिलाओं ने भी आयोजन में सहभागिता निभाई समाज के लगभग आठ हज़ार गणमान्य बंधु कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक जगदीश उपाध्याय ने कहा कि समाज के कार्यक्रताओ ने ही इस आयोजन को सफल बनाया है






