राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। जहर का सेवन करने से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नयाशहर पुलिस थाना क्षेत्र के भाटो के बास में 10 मार्च की है। इस सम्बंध में मृतक के बड़े भाई संपत ने मर्ग दर्ज करवायी है। प्रार्थी ने बताया कि उसका छोटा भाई किशोर ने जहर का सेवन कर लिया। जिसके चलते उसके भाई की तबीयत खराब हो गयी। तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
