नयाशहर: विवाहिता से दुष्कर्म,सालभर करता रहा परेशान

राजस्थान फस्र्ट न्यूज,बीकानेर। बेटे को मारने की धमकी देकर विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में पीडि़ता ने नयाशहर थाने में जसवीर नाम के व्यक्ति के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पीडि़ता ने आरोप लगाया है कि आरोपित ने उसके बेटे को मारने की धमकी दी और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीडि़ता के अनुसार आरोपित ने उसे बात करने के लिए मजबूर किया। उसे डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो और क्लिप बना ली। बाद में अश्लील क्लिप वायरल करने और बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा और लगातार दुष्कर्म करता रहा। सालभर से परेशान पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!