दो ट्रेन आपस में टकराई, करीब 70 लोग घायल, पढ़ें खबर-National News

National News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। उत्तराखंड के चमोली जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है। जिले के पीपलकोटी में टिहरी हाइड्रो डेवलेपमेंट कॉर्पोरेशन की टनल के अंदर मजदूरों को लाने वाली 2 लोको ट्रेन आपस में टकरा गई हैं। इस हादसे में 70 मजदूर घायल हो गए हैं। ये हादसा मंगलवार रात लगभग 10 बजे उस वक्त हुआ जब मजदूरों की शिफ्ट चेंज हो रही थी।

 

दोनों ट्रेनों में करीब 108 मजदूर सवार थे। बता दें कि चमोली में हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के निर्माण के दौरान, टनल बनाने के काम में, लोकल ट्रॉली ट्रांसपोर्टेशन व्यवस्था की वजह से यह घटना हुई है। इस घटना का इंडियन रेलवे से कोई लेना-देना नहीं है। ये इंडियन रेलवे की ट्रेनें नहीं हैं, यह टनल प्रोजेक्ट टीम द्वारा ट्रांसपोर्टेशन के लिए किया गया एक लोकल इंतजाम है। ज्यादातर मजदूर झारखंड और ओडिशा के रहने वाले हैं। घायल मजदूरों के परिजनों को भी सूचना दी जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!