बीकानेर की इस रामलीला में वानर देते हैं आर्शीवाद,15 वर्षो से जारी है आयोजन

अनूठी रामलीला का आज से होगा मंचन,नशा मुक्ति और स्वच्छता का देंगे संदेश
-नगर सेठ लक्ष्मीनाथ जी प्रागंण में करीब 15 वर्षो से हो रहा है आयोजन
-वानर भी देता है आयोजन कमेटी को आर्शीवाद
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नवरात्रि के पावन पर्व की शुरूआत के साथ ही आज विभिन्न जगहों पर रामलीला का मंचन किया जाएगा। नगर सेठ लक्ष्मीनाथ जी मंदिर में भी वर्षो से रामलीला का मंचन हो रहा है। रात सवा आठ बजे इसका विधिवत आगाज होगा। इस सम्बंध में पूर्व पार्षद और भाजपा नेता गिरीराज जोशी ने बताया कि करीब 15 वर्षो से यह आयोजन हो रहा है। इस बार आयोजन में विशेष सजावट की गयी है। जिसके चलते लक्ष्मीनाथ जी परिसर में घुसते ही भगवा वस्त्रों सजावट व रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया है।

जोशी ने बताया कि रामलीला के मंचन के दौरान विभिन्न रूपों में 40 कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। जिनमें कई छात्र भी शामिल है। जो कि स्वेच्छा से इससे जुड़े है। जोशी ने बताया कि बीते करीब 11 सालों से रामलीला मंचन के थम्ब पूजन से लेकर रामलीला पूर्ण होने तक करीब एक महीने तक वानर महाराज आर्शीवाद के रूप में लक्ष्मीनाथ जी परिसर में रहते है जो कि अपने आप में अद्भुत है।

श्री राम कला मंदिर संस्थान बीकानेर द्वारा यह आयोजन हर वर्ष किया जाता है। आयोजन की पूर्व संध्या पर सुंदरकांठ का भी आयोजन किया गया। संस्थान के अध्यक्ष गिरीराज जोशी ने बताया इससे पूर्व रामलीला मैदान में जोरों शोरों से तैयारीयां की जा रही है। संस्थान के सचिव अभिराम दत्त गौड़ ने बताया की आज का शुभारंभ भगवान श्री गणेश वंदना व सरस्वती वंदना व आतिशबाजी से किया जाएगा। संस्थान के कोषाध्यक्ष कैलाश भादाणी ने बताया की आज की भव्य रामलीला में नारद मोह श्रवण कुमार की लीला के दिखाई जायेगी। संस्थान के उपाध्यक्ष शंकर लाल भादाणी ने बताया की भावी रामलीला में हजारों की संख्या में महिलाएं बच्चे लड़कियों व पुरुष आते हैं इसलिए सभी के लिए अलग-अलग बैठक की व्यवस्था की गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!