परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप,दिन में कैमल फॉर्म के पास मिला था ड्राइवर


आज दिन में व्यास कॉलोनी क्षेत्र के कैमल फॉर्म के पास मिले व्यक्ति के शव के मामले में अब परिजनों ने हत्या की आंशका जताई है। इस सम्बंध में परिजनों ने व्यास कॉलोनी थाने में हत्या का अंदेशा जताते हुए परिवाद पेश किया है। परिजनों के अनुसार जोधपुर डिस्कॉम में गाड़ी चलाने वाले अमीन अली ने फोन करके कहा था कि उसे कोई मार देगा। जिसके बाद परिजनों तुरंत प्रभाव से कैमल फॉर्म के पास पहुंचे तो अमीन अली अचेत अवस्था में मिला। परिजनों के अनुसार पास में ही बाइक गिरी हुई और जहर की शीशी पड़ी थी। परिजनों ने आशंका जताई है कि अज्ञात लोगों ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस परिजनों के परिवाद के बाद मामले की हर एंगल से जांच मेंं जुटी है। फिलहाल हत्या और आत्महत्या के बीच यह मौत बनी हुई ओर आने वाले दिनों में इस मामले के राज से पर्दा उठ पाएगा। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!