एक रात में उजड गए कई परिवार,बुधवार की रात को 12 की मौत

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बुधवार की रात बीकानेर के लिए भारी रही। अलग-अलग हादसों में कई परिवार उजड़ गए। बीती रात को अलग-अलग हादसों में 12 लोगों की मौत हो गयी। जिनमें तीन लोगों का शव जेएनवीसी थाना क्षेत्र के वल्लभ गार्डन क्षेत्र में मिले। जहां पर पति,पत्नी और बेटी का शव मिला। वहीं देशनोक में ट्रोले के कार पर गिर जाने से 6 लोगों की मौत हो गयी। जिनमें दो-दो सग्गे भाई थे। वहीं सभी मृतक एक ही परिवार में आपस में रिश्तेदार थे। देर रात को ही श्रीडंूगरगढ़ में हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी। ऐसे में बुधवार की रात बीकानेर जिले के लिए दुखभरी खबरों के साथ गुजरी। जिस किसी ने भी हादसों की सूचना सूनी एकबारगी तो शतब्ध रह गया कि आखिर क्या हो गया। बीकानेर को किसकी नजर लग गयी।

रात करीब 11 बजे के आसपास जेएनवीसी थाना क्षेत्र से पहली खबर सामने आयी है। जहां पर वल्लभ गार्डन के एक घर में पडोसियों को बदबू आई। पडोसियो को कुछ शक हुआ तो पडोस में रहने वाले नितिन खत्री के रिश्तेदारों का सूचना दी गयी। सूचना के बाद रिश्तेदार मौके पर पहुंचे ओर घर में घुसे तो बदबू आयी। जिसके बाद अनहोनी की आंशका के बीच पुलिस को सूचना दी गयी। जब घर खोला तो एकबारगी पुलिस के होश भी फाख्ता हो गए। घर में नितिन खत्री हुक से लटका हुआ मिला तो उसकी पत्नी और बच्ची फर्श पर पड़े मिले। तीनों की मौत हो चुकी थी। जानकारी के अनुसार ये शव कई दिनों पुराने है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

वहीं दूसरी खबर देशनोक से करीब सवा ग्यारह बजे के आसपास आयी। जहां पर ट्रोला कार के ऊपर पलट गया। हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गयी। कार पुरी तरीके से पिचक गयी। जिसके बाद क्रेन की सहायता ेसे गाड़ी में से शव को निकाला गया। ये सभी लोग एक समारोह में हिस्सा लेकर नोखा जा रहे थे कि देशनोक पुल पर ट्रोले ने जीवन खत्म कर दिया। मृतकों में 2-2 सग्गे भार्ई थे वहीं दो अन्य भी उनके परिवार के ही थे। सैन समाज के 6 लोगों की एक साथ मौत से पुरे कस्बे में मातम छा गया और आज दोपहर को गमगीन माहौल में एक साथ 6 चिताएं देखकर हर कोई निशब्द सा हो गया कि आखिर एक साथ कई परिवार उजड़ गए।

 

वहीं तीसरा हादसा डूंगरगढ़ में हुआ। जहां पर किसी वाहन की टक्कर से बाइक पर सवार तीन युवकों की मौत हो गयी। ये तीनों आपस में दोस्त थे। जानकारी के अनुसार एक बाइक पर चार युवक जा रहे थे और अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे तीन दोस्तों की मौत हो गयी। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको आसपास के लोगों के सहयोग से पीबीएम इलाज के लिए रैफर किया गया। बुधवार की रात बीकानेर जिले के लिए बड़ी दर्दभरी रही। जहां पर एक साथ कई परिवार उजड़ गए और 12 लोगों की मौत हो गयी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!