बीछवाल:आत्महत्या से पहले बनाया वीडियो और कर लिया सुसाइड,दो पर आरोप-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। खेजड़ी के पेड़ पर लटका हुआ शव मिलने और आत्महत्या के लिए दो पर आरोप लगाने का मामला सामने आया है। इस सम्ंध में बीछवाल पुलिस थाने में पनपालसर निवासी आसुराम नायक ने रतुड़,केशरिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना पनपालसर में 2 जुलाई की रात की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि रोही पनपालसर में रात को करीब 10 बजे के आसपास सड़क पर उसकी टैक्सी खड़ी मिली। जब परिवादी ने टैक्सी चालक कालुराम के फोन पर फोन किया तो किसी ने उठाया नहीं।

 

जिसके बाद खेजड़ी के पेड़ पर कालुराम का शव दिखा। परिवादी ेने बताया कि कालुराम के शव को उतारकर पीबीएम ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवादी ने बताया कि जब उसने मृतक कालुराम का फोन चैक किया तो फोन में एक वीडियो बनाया हुआ था जो कि खुद कालुराम का था। जिसमें आत्महत्या के लिए उसने दुष्प्रेरित करने का दो लोगों पर आरोप लगाया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!