rajasthan news पुजारियों को अपमानित करने से जुड़ा है मामला
राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। मंदिर में पुजारियों के साथ अभद्रता करने और अपमानित करने को लेकर अब विवाद बढ़ता नजर आ रहा है। आज 11 अप्रैल से मंदिर ट्रस्ट ने आमभक्तों के दर्शन के लिए मंदिर बंद कर दिया है।
श्री जीणमाता मंदिर ट्रस्ट की ओर से गुरुवार को इसकी घोषणा की गई। इस दौरान जीण भवानी के गर्भ गृह में रोजाना होने वाली पूजा का जारी रहेगी। हालांकि भक्तों को दर्शन नहीं हो पाएंगे। पुजारी मंदिर में धरना भी देंगे।
ट्रस्ट के सदस्य ने बताया- ट्रस्ट के लोगों में मंदिर के वार्षिक मेले के दौरान पुजारियों के साथ मारपीट के बाद से नाराजगी है। मंदिर कमेटी ने पुलिस और पुजारियों के साथ मारपीट करने वालों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। मंदिर में सर्वसमाज पुजारियों की बैठक हुई थी। जिसके बाद मंदिर को अनिश्चितकालीन बंद करने का फैसला लिया गया।
बता दे कि जीणमाता के वार्षिक लक्खी मेले के दौरान 3 अप्रैल की रात को मंदिर के पुजारियों के साथ मारपीट की गई थी। जनेऊ तोड़कर और अभद्र भाषा का प्रयोग कर पुजारियों को अपमानित किया गया था। इसके बाद से संत समाज और पुजारियों में आक्रोश है।
शक्तिपीठ जीणमाता मंदिर आज से अनिश्चतकालीन के लिए बंद-rajasthan news

Leave a Comment