राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। राजस्थान प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष व सांगरिया विधायक अभिमन्यु पुनिया के बीकानेर पहुंचने पर यूथ कांग्रेस बीकानेर (देहात) के जिलाध्यक्ष भंवरलाल कुकणा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं सहित हल्दीराम प्याऊ पर स्वागत किया गया। प्रदेशाध्यक्ष व विधायक अभिमन्यु पुनिया के बीकानेर पहुंचने पर साफा व फूल मालाओं से जबरदस्त स्वागत किया गया है। वहीं स्वागत कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष एड. संजय गोयल देशनोक, भीखाराम मेघवाल,गिरधारी कुकणा,उमेश सियाग, रामनिवास बिश्नोई, राजेश गोदारा, अभिमन्यु जाखड़,करण मदाण,मनोज मुंड,साजिद,सद्दाम,सुन्दर जालप सहित सैकेंडों कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस सम्बध्ंा में देहात अध्यक्ष कूकणा ने बताया कि युवाओं के लिए हर समय संघर्ष करने वाले विधायक पूनिया का बीकानेर पहुंचने पर युवाओं द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान पूनिया ने युवाओं को संघर्ष के साथ आगे बढऩे का आव्हान किया।
Leave a Comment