सोते हुए श्रमिक पर गीदड़ ने किया हमला-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सोते हुए श्रमिक को गीदड़ द्वारा काटने की खबर सामने आई है। जिसके बाद आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। घटना महाजन क्षेत्र की है। जहां पर राजमार्ग संख्या 62 पर आर्मी चौराहे के पास एक दुकान के आगे सो रहे श्रमिक पर हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार रात करीब 11 बजे एक गीदड़ आबादी क्षेत्र में आ गया। गीदड़ के पीछे कुत्ते पड़ गए। भागते हुए गीदड़ राजमार्ग के किनारे एक दुकान के आगे सो रहे श्रमिकों के ऊपर चढ़ गया व एक श्रमिक को काट लिया। श्रमिक के चीखने पर उसके साथी जाग गए व आनन फानन में गीदड़ का पीछा कर लाठियों से पीटा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!