
deepawali राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। देशभर में दीपावली के पर्व को लेकर तैयारियां जोरों शोरों से की जा रही है। इसी बीच आज दीपावली पर पीएम नरेन्द्र मोदी गोवा पहुंचे। जहां पर आईएनएस विक्रांत पर नौसैनिकों के साथ पीएम ने दीपावली मनाई। वे एक दिन पहले यहां पहुंच गए थे।



इस दौरान उन्होंने नौसैनिकों से बातचीत की। यहां उन्होंने करीब 40 मिनट की स्पीच दी। कहा, हमारा विक्रांत आज आत्मनिर्भर भारत और मेड इन इंडिया का बहुत बड़ा प्रतीक है। विक्रांत ने अभी पाकिस्तान की रातों की नींद उड़ा दी थी। जिसका नाम ही दुश्मन का चैन छीन ले, वो आईएनएस विक्रांत है।

यह 12वीं बार है कि पीएम दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे और दीवाली मनाई। पिछले साल पीएम गुजरात के कच्छ पहुंचे थे बीते 11 सालों में दिवाली के मौके पर पीएम सबसे ज्यादा 4 बार जम्मू-कश्मीर गए थे।

बता दे कि इसके बाद आईएनएस विक्रांत सोशल मीडिया पर ट्रैंड करने लगा और कुछ ही घंटे में आईएनएस विक्रांत हैशटेग के साथ हजारों पोस्ट किए जा चुके है और देशवासी आईएनएस विक्रांत के पराक्रम का जिक्र करते हुए पीएम मोदी की पोस्ट कर रहे हैं।







