योगी के बयान कटेंगे तो बटेंगे पर आरएसएस का समर्थन,पढ़ें खबर

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। योगी के बयान को लेकर यूपी सहित देशभर में प्रतिक्रिया सामने आ रही है। जिसके बाद आरएसएस ने भी इसको लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीत दिनों बंटेंगे तो कटेंगे को लेकर एक बयान दिया था। जिसकेबाद मथुरा में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने यूपी के सीएम के बयान का समर्थन किया है।
होसबोले ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- हिंदू समाज एकता में नहीं रहेगी तो आजकल की भाषा में बंटेंगे तो कटेंगे हो सकता है।

उन्होंने कहा- समाज में अगड़ा-पिछड़ा, जाति-भाषा में भेद करेंगे तो हम कटेंगे। इसलिए एकता जरूरी है। हिंदू समाज की एकता लोक कल्याण के लिए है। वह सबको सुख प्रदान करेगी। हिंदुओं को तोडऩे के लिए शक्तियां काम कर रही हैं। आगाह करना जरूरी है।
क्या संघ और भाजपा में खींचतान चल रही? इस पर होसबोले ने कहा- हम सार्वजनिक संगठन हैं। हमारी किसी के साथ खींचतान नहीं। हम भाजपा, कांग्रेस, उद्योगपति सभी लोगों से मिलते हैं। हम चाहते हैं कि समाज में नफरत न हो।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!