Bikaner News

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शहर में बीती रात को तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। जिसका सीसीटीवी अब वायरल हो रहा है। घटना रविन्द्र रंगमंच के सामने सिविल लाइंस की है। जहां पर रात को एक तेज रफ्तार कार मेजर पूर्ण सिंह सर्किल की तरफ से आई और कार,स्कूटी को बुरी तरीके से टक्कर मार दी। इस हादसे में कार और स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गए है। वहीं कार चालक भी घायल हुआ है। जिसे पीबीएम ले जाया गया। जहां पर कार चालक का इलाज किया जा रहा है। गनीमत रही कि हादसे के समय कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी के अनुसार पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है ओर मामले की जांच में जुटी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!